बिल्सी। नगर के व्यापारी दिनेश चंद्र हनी ने आज मंगलवार की शाम माता रानी की पूजा अर्चना कर बाजार में अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया। प्रसाद को ग्रहण करने के लिए श्रध्दालुओं की भारी भीड़ रही। बताते है कि अन्नकूट में बाजार में उपलब्ध सभी हरी सब्जियों को मिलाकर प्रसाद तैयार किया जाता है। जो अपने आप में एक अलग हो स्वाद रखती है। यहां सबसे पहले वजीरगंज स्थित राज राजेश्वरी मंगला देवी के मंदिर में जाकर प्रसाद का भोग लगाया। उसके बाद प्रसाद का वितरण शुरु किया गया। इस मौके पर दिनेश चंद्र वार्ष्णेय, उमेश चंद्र, किरन वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय, सुरेश चंद्र, तनुज वार्ष्णेय, हनी वार्ष्णेय, कनी वार्ष्णेय, शिखा, सोनल, वंश वार्ष्णेय, अमन गुप्ता, सुनील कुमार, गोपाल बाबू, अनुराग, शोएब आदि मौजूद रहे।