बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या चार स्टेट बैंक रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में आज मंगलवार को भव्य सुंदरकांड आयोजित किया गया। जिसमें भक्तों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया और बाबा की पूजा-अर्चना की। यहां सबसे पहले दरबार के मंहत संजय शर्मा द्वारा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। साथ ही दरबार में स्थापित सभी देवी-देवताओं की पूजा के साथ भोग लगाया गया। उसके बाद बाबा की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इसको सफल बनाने में दरबार के भक्त देवकी नन्दन, वीरेश कुमार सिंह, आलोक कुमार सक्सेना, कुसुम शर्मा, शिवांक शर्मा, शिवम शर्मा, मनोज कुमार वर्मा, राजेश कुमार माहेश्वरी, नितिन वार्ष्णेय, संजीव कुमार, गोविंद देवल आदि मौजूद रहे।