बिल्सी। सपा नेत्री ममता शाक्य के आवास एवं सपा के जिला उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह शाक्य के कैंप कार्यालय पर आज सोमवार को सपा के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री एवं रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन पर केक काट कर कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाते हुए उनके जीवन की दीर्घायु की कामना की। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य ने कहा कि नेता जी ने हमेशा दबे कुचले शोषित वंचित पिछड़ों, व्यापारियों, नौजवानों, छात्रों, वकीलों एवं किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। जिला उपाध्यक्ष उदयवीर शाक्य ने कहा कि आज शाक्य समाज के साथ हर वर्ग सपा के साथ है। सपा हमेशा किसानों की हितैषी रही है और प्रदेश में अगली सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनेगी। श्री शाक्य ने बांस बरोलिया और कछला आश्रम पर बेसहारा, असहाय, कुष्ठ रोगियों को गर्म वस्त्र व मिठाई बांटी। इस मौके पर रामेश्वर शाक्य, सर्वेश यादव, चंद्रपाल, तीरथ प्रसाद मौर्य, रितू शाक्य, अनोखे लाल मौर्य, सौदान सिंह, अशोक मिश्रा, आशीष यादव, मनोज यादव, देवसिंह यादव, रवि मौर्य, राघवेन्द्र सिंह, छोटेपाल, अजयप्रकाश, धीरसिंह, रफीक अहमद आदि मौजूद रहे।