बिल्सी। आज सोमवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम एफआर संतोष कुमार वैश्य की मौजूदगी में आयोजित किया गया। जिसमें कुल 20 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से पांच शिकायतों का ही मौके पर निराकरण किया गया। शेष बचे शिकायती पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण करने के लिए दे दिए गए। ज्यादातर शिकायतें चकबंदी, पूर्ति, पुलिस, सिंचाई, बिजली विभाग से संबधित थी। इस मौके पर एसडीएम, तहसीलदार विनीत कुमार, एसडीओ कुशमेंद्र कुमार गंगवार, जेई दिनेश कुमार सिंह, शैलेंद्र कठेरिया, कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा, राम अवतार सिंह, एनटी मोहम्मद अजहर अंसारी, हरिओम, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।