बिल्सी। नगर के महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कालेज में आज सोमवार को हिंदी विभाग एवं समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए कविता, पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या डा.वसुधा श्रीवास्तव ने कहा कि सभी का जीवन एक अमूल्य निधि है। हमारी थोड़ी सी लापरवाही हमारे परिवार को जीवन भर का दुख और तकलीफ दे जाती है। इसलिए सड़क पर चलते हुए हमें सड़क के नियमों का पालन करना चाहिए। समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पंकज कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को जेबरा क्रासिंग लाइंस और ट्रैफिक लाइटों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन कर रही हिंदी विभागाध्यक्ष आराधना वर्मा ने कहा कि परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए बनाए नियम नागरिकों की सुरक्षा के लिए बनाएं। ताकि नागरिकों का जीवन सुरक्षित रह सके। इसलिए सभी को इन नियमों का पालन करना चाहिए। यहां हुई कविता लेखन प्रतियोगिता में सोनी चौहान-प्रथम, रचना-द्वितीय एवं दिव्या शर्मा-तृतीय स्थान दिव्या शर्मा, पोस्टर प्रतियोगिता में शालिनी-प्रथम, आरती-द्वितीय, विनीता-तृतीय और क्विज प्रतियोगिता में सोनी चौहान-प्रथम, वैष्णो देवी-द्वितीय एवं सिमरन-तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर रचना, सुधा, आरती, सतेंद्र, दलवीर, सौम्या, अंजलि आदि मौजूद रहे।