बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के तत्वावधान में नगर में देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर यहां 11 हजार देशी घी के दीपों का वितरण नगर के व्यापारियों को किया गया। जिन्होने शाम के छह बजने के बाद जलाकर अपने प्रतिष्ठानों को रोशन किया। इसके अलावा नगर में लोगों ने जमकर आतिशवाजी भी छोड़ी। इससे पहले दरबार में प्रधान मंहत मटरुमल शर्मा समेत भक्तों ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के साथ देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई। बताते है कि जिले में देव दीपावली को धूमधाम से मनाने का सिलसिला बालाजी दरबार के महंत मटरूमल शर्मा ने शुरु किया था। जो हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा को इस पर्व को मनाते चले आ रहे है। हर बार दीपों की संख्या में यहां बढोत्तरी की जा रह है। देव दीपावली की परंपरा कई वर्षों से यहां चली आ रही है। इसमें संजीव शर्मा, प्रदीप शर्मा, पुष्कीन माहेश्वरी, राजेश कुमार, स्वतंत्र राठी, सोनू शर्मा, रंजन दीपक माहेश्वरी, शुम वार्ष्णेय, ग्रीश गिरि, मुनीश गिरि, आकाश बाबू, जितेंद्र वार्ष्णेय, यश भारद्वाज आदि का विशेष सहयोग रहा।