बिल्सी। कृषि विभाग द्वारा संचालित ड्रिप सिंचाई योजना क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना का लाभ ले रहे किसानों को फसल से ज्यादा मुनाफा तो हो ही रहा है साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधर आ रहा है। किसान ड्रिप सिंचाई योजना के तहत खेती कर जल को व्यर्थ होने से बचा रहे हैं। उनकी फसल की गुणवत्ता के साथ उग रही है। जिसे खरीदने के लिए दूर-दूर से व्यापारी आ रहे हैं और उन्हें फसल के बदले में अच्छी धनराशि दे रहे हैं। जिससे किसान बेहद खुश नजर आ रहे हैं। आज शुक्रवार को बिल्सी में प्रधानमंत्री ड्रिप सिंचाई योजना एवं नई पद्धति के साथ खेती करने वाले किसानों को नगर के खाद विक्रेता अजीत सक्सेना ने गांव गिरधरपुर समेत क्षेत्र के कई गांव पहुंचकर खेतों पर पंहुच कर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। यहां किसान सुनील शाक्य ड्रिप सिंचाई योजना के तहत टमाटर एवं शिमला मिर्च की खेती कर रहे हैं। जिससे उनकी फसल की पैदावार भी बढ़ रही है और उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है। इस मौके पर किसान शुभम शाक्य, सुनील शाक्य, रंजीत सिंह, शेखर यादव, रविंद कुमार, उमंगराज सक्सेना आदि मौजूद रहे।