सहसवान। तीनों कृषि कानून वापस होने पर बिल के खिलाफ आंदोलित रहे पूर्व जिपं सदस्य व सपा नेता हाफिज इरफान ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने जो तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की बात कही है वह किसानों के लंबे परिश्रम, सर्द रातों में की गई जद्दोजहद, चिलचिलाती धूप में जय जवान, जय किसान के जयकारों की जीत है। सैकड़ों किसान शहीदों के लिए जवाबदेही बनती है। जिन्होंने इस आंदोलन में अपने प्राण त्याग दिए। सरकार ने आमजन का विश्वास खो दिया है तभी किसान प्रधानमंत्री के कहने के बावजूद अभी आंदोलन खत्म न करने की बात कह रहे हैं। अब वह लोग जनता का सामना कैसे करेंगेे जो आंदोलनकारियों को खालिस्तानी, आतंकवादी, देशद्रोही कहते थे। उन्होंने कहा कि किसान ही भारत की नींव और रीढ़ हैं। आज फिर साबित हो गया कि गांधी, कलाम और भगत सिंह के महान भारत में सत्यागह पर चलते हुए बड़े से बड़े अन्याय और अहंकार के विरुद्ध जंग जीती जा सकती है।उन्होंने तमाम शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आंदोलनकारियों को बधाई दी।