बिल्सी। भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) की एक बैठक आज शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के गांव सतेती स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र के नाम संदेश देते हुए कहा तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का निर्णय लेने की घोषणा के बाद यहां मिठाई बाट कर खुशी जाहिर की। यूनियन के प्रदेश के संयोजक सत्यपाल सिंह ने कहा तीनों कानून को वापस लेने के बाद फिर किसानों को ताकत मिलेगी। उन्होने कहा किसानों का लंबे समय से आंदोलन चल रहा था। जिसके बाद आंदोलन कर रहे किसानों को भी राहत मिलेगी। इस मौके पर प्रदीप कुमार सिंह, संतोष कुमार, राकेश कुमार समेत कई किसान मौजूद रहे।