बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गाँव फकीराबाद में एक बैठक में बोल रही सपा नेत्री ममता शाक्य ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश की जनता को मंहगाई की समस्सा में झौंकने का काम किया है। जिसके कारण जनता बुरी तरह से त्रस्त होकर रह गई है। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाकर रहेगी। जिसके लिए जनता ने पूरी तरह से कमर कस ली है। उन्होने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है। तब से विकास का पहिया काफी धीमा हो गया है। बेरोजगारी, महंगाई से जनता त्रस्त है। उन्होने बदायूं में पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव एवं प्रदेश भर में अखिलेश यादव की सरकार में कराए गए विकास कार्यों से अवगत कराया। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने जब से विजय रथ यात्रा का प्रदेश में शुभारंभ किया है। तब से भाजपा की कुर्सी हिलने लगी है। उन्होने कहा कि प्रदेश अपराधियों की गिरफ्त में है। कब किसके साथ क्या घटना घटित हो जाए किसी को पता नही है। आम जनता अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। 2022 में अखिलेश सरकार बनते ही प्रदेश को ऐसी समस्याओं से निजात मिलेगी। प्रदेश में पुनः विकास की लहर दौड़ेगी। भाजपा से त्रस्त प्रदेश के हर वर्ग ने भी ठान लिया है कि 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर ही दम लेंगे। इस मौके पर चंद्रवीर, बृजेश सिंह ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, हेतसिंह जाटव, भिखारीलाल, प्रेमबाबू, उमेश ठाकुर, गोपाल बघेल, अचला देवी, मेघवती, मिथलेश सागर आदि मौजूद रहे।