बरेली। मानव सेवा क्लब ने बहेड़ी के पास एक गांव में रहने वाली कन्या को उसको अपने पाँव पर खड़े होकर जीवकोपार्जन के लिये पायदान सहित अम्ब्रेला सिलाई मशीन दी। जिससे वह अपना गुजर बसर कर सकने में समर्थ रहेगी। बता दें कि कन्या की शादी 21 नवम्बर को पास के गांव में रहने वाले लड़के से हो रही है। उसको मशीन के अलावा भी उसकी गृहस्थी को बनाने में सहयोग स्वरुप रजाई गद्दा तकिया, बेड, साड़ियां, बर्तन आदि दिया गया। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि 600 से भी ज्यादा कन्याओं की शादी में क्लब सहयोग कर चुका है। कार्यक्रम में गंगा राम पाल, निर्भय सक्सेना, मुकेश सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी, इं. ए. एल.गुप्ता, निर्भय सक्सेना मौजूद रहे।