बिल्सी। स्थानीय महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कालेज में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली के निर्देश पर आज गुरुवार को बीए प्रथम वर्ष की प्रथम सेमेस्टर की मिड टर्म परीक्षा शुरु हो गई। जिसमें दोनों पारियों में 39 छात्र गैरहाजिर रहे। प्राचार्या डा.वसुधा श्रीवास्तव ने बताया कि आज पहली पाली में अर्थशास्त्र की परीक्षा थी। जिसमें 104 में से 15 और दूसरी पाली में 189 में से 24 छात्र परीक्षा से गैरहाजिर रहे। उन्होने बताया कि 2021-22 में नई शिक्षा नीति के तहत यह परीक्षाएं संपन्न कराई जा रही है। जो छात्र किसी कारणवश परीक्षा वंछित रह गए है। उन्हे 25 नवम्बर को अंतिम मौका दिया जाएगा।