पीलीभीत की बेटी को न्याय दिलाने को कैंडल मार्च निकाला

c330089e-0f80-465b-9beb-b70b29c7816b
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं ।राष्ट्रीय विप्र एकता मंच द्वारा पीलीभीत की बरखेड़ा विधानसभा छेत्र की ब्राह्मण समाज की बेटी के साथ पाशविक दरिंदगी के बाद हत्या के मामले में जल्द से जल्द न्याय मिलने के लिए बदायूँ क्लब से परशुराम चौक तक कैंडल मार्च एवं प्रदर्शन किया गया तथा ब्राह्मण समाज की बेटी को भावपूर्ण श्रद्धांजली दी गई ।
जिसमें मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ शंखधार ने कहा सरकार जल्द जल्द आरोपियों को पकड़कर फाँसी की सजा दी जाए।
जिलाअध्यक्ष विवेक कुमार उपाध्याय ने कहा यदि कोई और समाज के यह घटना होती तो विरोधी दल तुरंत अपनी राजनीतिक रोटी तोड़ने वहाँ पहुँचता लेकिन ब्राह्मण समाज की बेटी के साथ घटना पर कोई भी राजनीतिक दल विरोध नहीं खड़ा है।
मंडल उपाध्यक्ष विपिन कुमार शर्मा ने कहा कि यदि अगर सरकार जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं कर पाएगी तो संगठन उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।
जिला प्रवक्ता कुलदीप अंगार ने सरकार से माँग की परिवार को जल्द जल्द न्याय मिले
कैंडल मार्च में ओमचेतन उपाध्याय,अनुज शर्मा,सुमित कुमार मिश्रा, प्रथमेश मिश्रा,सुनील कुमार शर्मा,गोविंद शर्मा,रामवीर शर्मा, राहुल देव, देवास शर्मा, प्रियांशु मिश्रा, पवन, अनुभव उपाध्याय,मोहित उपाध्याय अखिलेश उपाध्याय,अरविंद शर्मा ब्रजेश पाठक,नलिन कांत शर्मा, तनुज उपाध्याय शिवांश शर्मा, बिमल मिश्रा,जगदीश मिश्रा आदि उपस्थित थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights