बिल्सी। नगर मोहल्ला संख्या एक निवासी एवं युवा कवि विष्णु असावा, आकाश पाठक, प्रेम दक्ष को बीते दिन उत्तराखण्ड में आयोजित काव्य महोत्सव में सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम कवि बादल बाजपुरी द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें भारत के हर राज्य के साहित्यकारों ने हिस्सा लिया। बुलंदी साहित्यिक संस्था उत्तराखंड के मेयर रामपाल सिंह और कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीडाधिकारी डा. नागेंद्र शर्मा के सहयोग से सभी कवि और शायरों को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम अनवरत 14 घंटे तक चला। जिसमें बदायूं के साहित्यकारो ने समां बांध दिया। ओजस्वी कवि षटवदन शंखधार ने सभी साहित्यकारों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है। साथ ही इन सभी का शीघ्र सम्मान करने का निर्णय भी लिया है।