अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल,रैफर

उझानी।थाना क्षेत्र के बदायूं-आगरा राजमार्ग पर पुल के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।

शुक्रवार की सुवह थाना क्षेत्र के बदायूं-आगरा राजमार्ग पर कछला पुल पर थाना सोरों के ग्राम किरामई निवासी झम्मन (26) पुत्र आराम सिंह गांव से कछला आ रहा था।झम्मन जैसे ही बाइक द्वारा कछला पुल पर आया तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरो ने घटना की सूचना पुलिस को दी।घटना की सूचना पर पुहंची पीआरवी 112 ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।

You may have missed