बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुदरनी से करीब 40 दिन पहले अचानक से लापता हुए मंदबुध्दि युवक को आज सोमवार को पुलिस ने रामपुर जिले से बरामद कर परिवार को सौंपा है। जिसके बाद परिवार के लोग काफी खुश है। कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के गांव कुदरनी निवासी नरेश पाल सिंह का 18 वर्षीय पुत्र पानसिंह जो कुछ मंदबुध्दि था। जो बीती पांच अक्टूबर को घर से निकल कर कहीं चला गया था। जिसके बाद परिवार के लोग काफी दुखी हो गए थे। जिसके बाद उन्होने कोतवाली पुलिस में पानसिंह की गुमशुदगी दर्ज कराई। साथ ही पुलिस भी इसके बाद सक्रिय होकर जांच करने में जुट गई। बीती शाम किसी ने पानसिंह के संबंध में जानकारी दी कि गांव कैमरी जिला रामपुर के पास देखा गया गया है। जिसके बाद पुलिस ने वहां जाकर उसे बरामद कर लिया। आज सोमवार को पुलिस ने पानसिंह को उसके परिवार के सुपुर्द किया है।