बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाईं में बीती रविवार की रात श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन एवं कीर्तन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान यहां बाबा के भक्तों ने सबसे पहले बाबा का सुंदर ढंग से श्रृगांर किया। उसके बाद 56 व्यंजनों से भोग लगाया। उसके बाद बाबा की आरती की गई। बाद में यहां केक काट गया। साथ ही नन्हे-मुन्हे बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर रामऔतार वार्ष्णेय, अरविंद वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, सुमित गुप्ता, सौरभ वार्ष्णेय, कौशल वार्ष्णेय, श्याम सेवक, नवीन वार्ष्णेय, अनमोल वार्ष्णेय, कृष्णगोपाल वार्ष्णेय, हर्षित वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। इधर नगर के मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी गेट के सामने बाबा के मंदिर में भी भक्तों ने जन्मदिन धूमधाम से मनाया। यहां मंहत रामसेवक वार्ष्णेय एवं विकास बब्बू ने बाबा के दरबार में विभिन्न व्यंजनों से भोग लगाया और आरती कर प्रसाद का वितरण किया।