शुध्द वायु के लिए हर घर में जरुरी है तुलसी का पौधा

15BDN-55
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पदमांचल जैन मंदिर पर मनाया गया कार्यक्रम 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बिल्सी। नगर के बिसौली रोड स्थित दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पदमांचल पर आज सोमवार अरिहंत वृक्षारोपण समिति के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने तुलसी-शालिग्राम विवाह दिवस धूमधाम से मनाया। यहां सभी ने एक-एक पौधा भी लगाया। समिति के संस्थापक प्रशांत जैन ने कहा कि हम दिन में डेढ़ किलोग्राम भोजन करते हैं दो-तीन लीटर पानी भी पीते हैं। सांस लेते हैं उनमें 11 हाजर लीटर हवा लेते-छोड़ते है। इससे हमें लगभग 10 किलो भोजन का बल मिलता है। अब वह वायु जितनी गंदी होती है उतना ही लोगों का स्वास्थ्य और भोजन खराब हो जाता है। तुलसी हमारे लिए वायु को शुद्ध करती है। समिति के जिला अध्यक्ष प्रशांत दीक्षित ने कहा कि तुलसी संपूर्ण धरा के लिए वरदान है।  अत्यंत उपयोगी औषधि है। मात्र इतना ही नहीं है तो मानव जीवन के लिए अमृत है। जिला मीडिया प्रभारी अमन गुप्ता ने कहा कि पुण्य एवं स्वास्थ्य के लिए घर-घर में तुलसी लगाओ अभियान शुरू किया जाना चाहिए। समिति संस्थापक ने नगर के प्रत्येक घर में तुलसी लगाओ अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस मौके जिलाध्यक्ष विष्णु असावा, अनुज शर्मा, अमनदीप उपाध्याय, विनीत उपाध्याय, राघव गुप्ता, भरत कोहली, समेत कई लोग मौजूद रहे। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights