बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार स्थित अटल चौक के निकट एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक बीते दिन अचानक गायब हो गया। जिसको लेकर आज उनके पिता ने इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। मोबाइल बंद होने के बाद परिवार के लोग काफी हो रहे है। नगर के मोहल्ला संख्या छह निवासी चेतन वार्ष्णेय पुत्र महेश चंद्र गुप्ता नगर के एक निजी स्कूल में सहायक अध्यापक के रुप में पढ़ाते है। वह बीते दिन रविवार को अपने परिवार के लोगों से बदायूं जाने की बात कह कर घर से निकले थे। शाम तक जब वापस नहीँ आए और उनका मोबाइल बंद मिलने के बाद परिवार के लोग काफी बैचेन हो गए। उन्होने आसपास अपने रिश्तेदारी में संपर्क किया। मगर उनके संबंध में किसी ने सूचना नहीं दी। आज सोमवार को उनके पिता महेश चंद्र गुप्ता ने कोतवाली पंहुच कर इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा से मिले और सारी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।