बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सुंदरनगर स्थित एसकेएलएम पब्लिक स्कूल में आज बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों ने मेले का आयोजन किया। उन्होने स्कूल परिसर में विभिन्न तरह के स्टाल लगाए। इसके अलावा यहां कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई है। बैलून्स प्रतियोगिता में शिक्षक वर्षा राठौर, बनाना ईटिंग में उपदेश कुमार एवं डांस में निधि सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेले में मुख्य अतिथि रही सपा नेत्री ममता शाक्य बच्चों को बाल दिवस बनाए जाने का उद्देश्य को विस्तार से समझाया। बच्चों द्वारा का लगाए गए मेले को देख कर उत्साहवर्धन किया। बाद में प्रतियोगिता में सफल रहे शिक्षक को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्या रजनी शर्मा, वीना सिंह, रंजीत सिंह, प्रतीक्षा राठौर, विशाल श्रीवास्तव, हीरा सिंह, उपदेश कुमार, निधि सिंह, प्रमोद कुमार, सुबोध कुमार आदि मौजूद रहे।