कोरोना संक्रमित ने अस्‍पताल की चौथी मंजिल से कूदकर की आत्‍महत्‍या

14_01_2021-commited_suicide__21270628
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मुजफ्फरगनर। मेडिकल कालेज बेगरजपुर में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज ने अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। इस घटना से स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में हड़कंप मच गया। शहर के पुलिस अधिकारी और मौके पर अन्‍य अधिकारी भी पहुंच गए। वहां पर मौजूद स्‍वास्‍थ विभाग के स्‍टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। एसएसपी अभिषेक यादव ने घटना की जानकारी ली। थोडे समय बाद सूचना पर मृतक के स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए। उन्ह़ोंने अस्पताल पर लापरवाह़ी का आरोप लगाकर हंगामा किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

पचेंडा रोड मुजफ्फरनगर निवासी 50 वर्षीय राजकुमार पुत्र रोहताश 8 जनवरी को कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्‍हें बेगराजपुर मेडिकल कालेज के कोविड-19 वार्ड में भर्ती था। इनका इलाज भी ठीक चल रहा था। और स्‍वास्‍थ्‍य में कोई परेशानी भी नहीं थी। लेनिक अचानक गुरुवार सुबह करीब 2 बजे उसने चौथी मंजिल से कूद गए। आवाज सुनकर आसपास के मरीज उठे तो नजारा देख दंग रह गए। उन्‍होंने इस बारे में अस्‍पताल प्रशासन को जानकारी दी। जानकारी के बाद अस्‍पताल प्रशासन ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। आनन-फानन में पुलिस के अन्‍य अधिकारी मौके पर जमा हो गए। मरीज के आत्महत्या पर मेडिकल स्टाफ में हड़कंप मच गया। अस्‍पताल में लोगों की भीड़ लगी हुई है। हालाकि पोस्‍टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है।

परिजनों ने लगाया अस्‍पताल पर लापनवाही का आरोप

परिजनों को इस घटना के बारे में सुबह जानकारी दी गई। इस घटना से रोते बिलखते स्‍वजन अस्‍पताल पहुंचे। स्वजनों का आरोप है कि घटना करीब दो बजे की है, लेकिन उन्हें चार बजे मामले की जानकारी दी गई। उन्‍होंने यह भी कहा कि अस्‍पताल के अंदर उनको जाने नहीं दिया जा रहा है। एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी व सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह ने मृतक के स्वजन को समझा-बुझाकर शांत किया।

.तो इस वजह से की आत्‍महत्‍या

घटना के बाद अस्‍पताल में पुलिस अधिकारी और अस्‍पताल स्‍टाफ मौजूद हैं। परिजन प्रशासन से इस घटना की सिरे से जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं इस घटना के बारे में यह भी चर्चा है कि मरीज अस्‍पताल में मानसिक रूप से परेशान था। उसको इस बात का डर था कि वह कोरोना से मर जाएगा। इस कारण उसने आत्‍महत्‍या कर जान दे दी। सुत्रों के अनुसार मरीज अक्‍सर कोविड वार्ड के स्‍टाफ से अपने बीमारी से मरने की बात करता था। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights