अधिकारी समय से करें अपने दायित्वों का निर्वाहन: मण्डलायुक्त

IMG_1100
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं। मण्डलायुक्त ने सीएमओ विक्रम सिंह पुण्डीर को निर्देश दिए कि आयुष्मान भारत मिशन के अन्तर्गत पात्रों के गोल्डन कार्ड प्राथमिकता पर बनाए जाएं। कोई भी पात्र व्यक्ति कार्ड बनने से वंचित न रहने पाए और कार्ड के अन्तर्गत पात्रों को 05 लाख रुपए तक निःशुल्क लाभ दिलाया जाए। स्वास्थ्य केन्द्र उसावां और समरेर में निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक नहीं किया गया है। उन्होंने कार्यदायी संस्था पैकफेड द्वारा किए गए कार्याें पर असंतोष जताते हुए नाराजगी व्यक्त की है। मण्डलायुक्त ने डीएम को निर्देश दिए कि सम्बंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें। सीडीओ, एसडीएम एवं अन्य समस्त अधिकारी टीकाकरण अभियान में पूर्ण रूप से सहयोग कर शत प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। एमओआईसी के साथ नियमित बैठकें होती रहें।
सोमवार को कलैक्ट्रेट स्थित सभागार में मण्डलायुक्त बरेली मण्डल बरेली आर0 रमेश कुमार ने जिलाधिकारी दीपा रंजन, मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज सिंह, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों केे साथ निर्माण एवं विकास कार्याें की समीक्षा बैठक की। उन्होंने उपनिदेशक कृषि डाॅ0 रामवीर कटारा को निर्देश दिए कि बाढ़ के कारण जिन गांवों में 33 प्रतिशत से अधिक फसल हानि हो गई है, उन गांवों में शिविर लगाकर किसान फसल बीमा अन्तर्गत पीड़ित पात्रों को फसल क्षति का लाभ दिलाएं। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ0 अरुण कुमार जादौन को निर्देश दिए कि कोई भी गौवंश सड़को पर आवारा न घूमें, सभी आवारा गौवंशों को गौशालाओं में रखा जाए, वहां उनके लिए समस्त प्रकार की व्यवस्थाएं पूर्ण रहें। पशुओं का शिविर लगाकर टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण होता रहे। उन्होंने नलकूप विभाग के अधिशासी अभियन्ताओं को निर्देश दिए कि विद्युत एवं आंतरिक दोष के कारण खराब पड़े नलकूपों को तत्काल प्रभाव से ठीक कराया जाए, जिससे किसान सिंचाई का कार्य सुगमतापूर्वक करते रहें। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें, शौचालय, पंचायत भवन एवं रिबोर के बचे शेष कार्याें को जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराएं। सामुदायिक शौचालय सक्रिय रहें, किसी भी शौचालय पर ताला लगा नहीं होना चाहिए, जो हैण्डपम्प खराब पड़े हुए हैं, उनको जल्द से जल्द सही कराएं। मण्डलायुक्त ने डीएसओ रमन मिश्रा को निर्देश दिए कि निलंवित सस्ते गल्ले की दुकानों का आंवटन कर निस्तारण करें, इसमें देरी न होने पाए। आंगनबाड़ी केन्द्रों में बचे कार्याें को जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस का निस्तारण समयवद्ध एवं बहुत ही गुणवत्तापूर्वक किया जाए। इसमें शिकायतकर्ता की संतुष्टि बहुत ही आवश्यक है। इस सम्बंध में शिकायतकर्ता से फीडबैक अवश्य लिया जाए। सभी बिन्दु शासन की शीर्ष प्राथमिकता के हैं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने पाए। लापरवाही करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights