आगरा।आज भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत आगरा दक्षिण विधानसभा में दो स्थानों पर सदस्यता कैंप लगाए गए | पहला सदस्यता कैम्प माधव मंडल के अंतर्गत सिरकी मंडी क्षेत्र में लगाया गया | दूसरा सदस्यता कैम्प शिवाजी मंडल के अंतर्गत मारुति स्टेट क्षेत्र में लगाया गया | उक्त दोनों कैम्पों में क्षेत्रीय जनता का बढ़-चढ़कर, उत्साह के साथ सदस्यता ग्रहण करना देखने लायक था इस दौरान उत्तर प्रदेश भाजपा विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक एवं आगरा दक्षिण के विधायक योगेंद्र उपाध्याय विशेष रूप से मौजूद रहे | उन्होंने खुद लोगों को सदस्यता दिलवाई और इस कार्यक्रम के सदस्यता प्रमुख आगरा दक्षिण विधानसभा भाजपा के पंडित देवेश पचौरी मौजूद रहे | उक्त कार्यक्रमों में पदम सिंह, सुशील भदौरिया, मुकेश कुशवाह, संतोषी लाल वर्मा, योगेंद्र कश्यप, जितेंद्र कुमार दक्ष, रविंद्र दक्ष प्रजापति, दीप विनायक पटेल, विस्तारक अखिल गुप्ता, अशोक शर्मा, निशा दुबे, निर्मला जैन, मंजू कुशवाह आदि तथा भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे |