भाजपाराज मे हमे क्या मिला केवल अपमान उपेक्षा अन्याय और बदहाली मिली : विश्वकर्मा

IMG-20211031-WA0017
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। पूर्वमन्त्री राम आसरे विश्वकर्मा आज बदायूं समाजवादी पार्टी कार्यालय मे आयोजित शर्मा विश्वकर्मा जनसंवाद कार्यक्रम को सम्बोधित किया। विश्वकर्मा ने कहा भाजपाराज मे हमे क्या मिला केवल अपमान उपेक्षा अन्याय और बदहाली मिली। भाजपा सरकार में विश्वकर्मा शर्मा मैथिल समाज का लगातार उत्पीड़न अपमान हो रहा है और भाजपा सरकार मे कोई मदद नहीं रही है।भाजपा सरकार मे समाज को धोखा मिला।भाजपा सरकार मे विश्वकर्मा शर्मा समाज का कोई विधायक मन्त्री नहीं बनाया और न समाज को भागीदारी मिली। सपा सरकार मे राम आसरे विश्वकर्मा को दो बार मन्त्री बनाया और दो बार एमएलसी बनाया। सपा ने विश्वकर्मा समाज को राजनीति और सरकार भागीदारी दी। विश्वकर्मा समाज के विकास के लिये योजनाएं बनायी थी समाज के लोगो को नौकरी और रोजगार दिया था लेकिन भाजपा सरकार मे सब रोक दिया गया। विश्वकर्मा ने समाज से एक नजर कारोबार पर तथा एक नजर सरकार पर रखने को कहा। जनविरोधी सरकार भाजपा को एकजुट होकर हटाने और सपा सरकार लाने की अपील की। भाजपा रोज झूठ बोलकर पिछडे वर्गो को गुमराह कर रही है। भाजपा की गलत नीतियो से पिछडो के आरक्षण को समाप्त करने की साजिश हो रही है। विश्वकर्मा ने भाजपा के झूठ से सावधान रहने को कहा। सभी को एकजुट होकर भाजपा सरकार को हटाने तथा अखिलेश यादव के नेतृत्व मे सपा की सरकार बनाने की अपील की तभी विश्वकर्मा समाज व पिछडे वर्गो का सम्मान और भविष्य सुरक्षित रह सकता है। केवल समाजवादी पार्टी ही आपका भला कर सकती है। इस मौके पर राजपाल शर्मा,तेजपाल शर्मा,रामप्रकाश शर्मा,श्रीपाल शर्मा,विशेष शर्मा, मुन्नालाल शर्मा,हरिशंकर शर्मा आदि सहित तमाम् लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights