जिला पर्यावरण समिति एवं अमलदराम की बैठक आयोजित

IMG_1046
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिलाधिकारी दीपा रंजन की अध्यक्षता में अटल बिहारी वाजपेयी कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति एवं अमलदराम की बैठक आयोजित हुईं, जिसमें जिलाधिकारी ने समस्त विभागों के निर्धारित कार्यों की विभागवार समीक्षा की।
शनिवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा ठोस अपष्श्टि प्रबन्धन नियम 2016, कन्शस्ट्रक्शन डिमोलेशन नियम 2016, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन नियम 2016, ई-बेस्ट प्रबन्धन, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016, जनपद में प्रवाहित डेªन्स एवं स्थापित, फ्लड प्लेन एरिया का निर्धारण, बायोमास/गार्वेस दहन से जनित उत्सर्जन के नियंत्रण, औद्योगिक उत्सर्जन के नियंत्रण, रोड डस्ट, वाहनों से जनित उत्र्सजन के नियंत्रण आदि के अनुपालन की बिन्दुवार समीक्षा की गयी।
समीक्षा के दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के अन्तर्गत जिन स्थानीय नगर निकायों ने विकास कार्य पूर्ण नहीं किये हैं, उन्हें तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। स्थानीय निकाय से जनित नगरीय ठोस अपशिष्ट के अन्तिम निस्तारण हेतु पृथक्कीकरण, एकत्रण व कम्पोस्टिंग के संबंध में समस्त अधिशासी अधिकारी नगरपालिका/नगर पंचायत जनपद-बदायूॅ को निर्देश दिये गये कि सभी एमआरएफ सेटरों में कम्पोटिंग पिट बनायी जाये। जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबन्धन के अन्तर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बरेली को निर्देश दिये गये कि वह आपस में समन्वय स्थापित कर जनपद में चिन्हित एच0सी0एफ0 की संख्या की स्थिति स्पष्ट करें, साथ ही उप जिलाधिकारी, दातागंज को निर्देश दिये गये कि अवशेष आर्द्रभूमि पूनर्जीवन कार्ययोजना तत्काल तैयार कर उपलब्ध करा दी जाये।
जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी सदर, सहसवान एवं दातागंज को निर्देशित किया गया कि तत्काल अपनी-अपनी तहसील में वन भूमि का अमलदरामद कर भूमि को वन भूमि भू-अभिलेखों में दर्ज करायें, ताकि समस्त वन भूमि की स्थिति स्पष्ट हो सके। बैठक में, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बदायूॅ, प्रभागीय निदेशक, उप जिलाधिकारी, दातागंज, सहायक क्षेत्रीय अधिकारी, पर्यावरण विभाग बरेली, समस्त अधिशासी अधिकारी नगरपालिका/नगर पंचायत एवं अन्य विभागों के समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।  

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights