नाम,काम व बेदाग चेहरे से आएगी सपा सरकार – अखिलेश की उमड़ी आंधी में उखड़ उड़ जाएगी झूठी बीजेपी

IMG-20211029-WA0020
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

समीक्षा बैठक के दौरान दिए जीत के टिप्स
 बदायूं। नाम, काम व चेहरे के बल  पर समाजवादी पार्टी यूपी में बहुमत की सरकार बनाएगी। संपर्क, संवाद, सहयोग, सहायता व सब आएं, सबको स्थान और सबको सम्मान के मंत्र के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव के अगुवाई में  प्रदेश की सरकार बनेगी। उक्त बातें शुक्रवार को सपा कार्यालय पर आयोजित छह विधानसभा वार समीक्षा बैठक के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष   किरणमय नंदा ने कही। विधानसभा वार विधानसभा अध्यक्ष, महासचिव, ब्लॉक अध्यक्ष, विधान सभा के सभी  सेक्टर प्रभारी व बूथ प्रभारी से चर्चा की। साथ ही सभी को घरों पर समाजवादी झंडा लगाने व सिर पर लाल टोपी लगाकर गर्व से लोगों को  सपा शासन काल  में किए विकास कार्यो को बताने के साथ ही जीत के कई गुप्त मंत्र दिए। उन्होंने सभी को एकजुट होकर प्रदेश में सपा सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने  सरकार को घेरते हुए कहा कि इस  भ्रष्टाचार  में लिप्त बीजेपी ने  कोई एक भी वादा पूरा किया हो तो कोई बताए, सिर्फ इन लोगों ने सपा शासन के दौरान हुए विकास कार्यो को अपना बताया, उनका नाम बदला इससे ज्यादा कुछ नही किया। हां,ये जरूर किया कि लोगों को दाने-दाने को मोहताज कर दिया। बेरोजगार कर दिया। दवा, ऑक्सीजन के साथ- साथ अन्य चिकित्सीय सुविधा के लिए  लोगों को गिड़गिड़ाना पड़ा। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

संवेदनहीन बीजेपी ने अंतिम संस्कार के लिए लोगों को सिफारिश कराने व शव दाह के लिए  लकड़ियों के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर कर दिया। उंन्होने कहा कि ये बीजेपी झूठी सरकार जीत के लिए किसी भी नीच स्तर तक जा सकती है। बीजेपी भोली भाली जनता से 15 लाख देने का झूठा वादा करके सत्ता में आई।बताया काला धन लाएंगे और इस धन को सभी में बांट देंगे। लेकिन धन देना तो दूर इन लोगों ने ऐसे काम किये की सब पाई-पाई को मोहताज हो गए। उंन्होने कहा कि यूपी पूरे देश की धड़कन है यहां के लोग किसान खुशहाल होंगे तो समूचा देश तरक्की करेगा। लेकिन यहां बीजेपी सरकार किसानों को हक़ मांगने पर उन्हें गाड़ी के टायरों से रौंद देती है। उंन्होने कहा कि बीजेपी शमशान, कब्रिस्तान, हिंदू, मुसलमान के अलावा किसी विकास की बात नही करती।  उंन्होने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर मोदी स्मार्ट हुए हैं। लाखों, करोड़ो का कपड़ा जनता के रुपये से ही आते हैं। बीजेपी राम नाम की व्यापारी है। राम के नाम पर लोगों को लूटती है।  इस दौरान युवजन सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सपा काल में यूपी तरक्की की राह पर थी जिसे बीजेपी ने केवल धर्म- सम्प्रदाय,लड़ाई झगड़ों में तब्दील कर दिया। उंन्होने कहा कि लखीमपुर में किसान शांति पूर्वक अपना हक मांग रहे थे लेकिन बीजेपी के निरकुंश नेताओं ने उन्हें अपने गाड़ी के पहियों के तले रौंद दिया।  किसान एक तरफ महंगाई से तो वहीं फसल बचाने के लिए इनके सांडो से जूझ रहा है। सरकार गरीब,किसान, असहाय लोगों को केवल कागजों में सुविधाएं दे रही है, धरातल पर लोगों को कुछ भी नही मिल रहा है।उंन्होने कहा बीजेपी ने सपा के किए विकास कार्यो के नाम बदले अब जनता प्रदेश सरकार का नाम बदलेगी। इस दौरान युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवमूर्ति राना, लोहिया वाहिनी के  राष्ट्रीय सचिव प्रवीण सैनी, जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव, महासचिव  यासीन अहमद गद्दी, शेखर  यादव, बब्लू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights