ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा करने का लगाया आरोप,दी तहरीर

download
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के गांव में दबंग लोग ग्राम सभा की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण करा रहे हैं।जिसकी शिकायत प्रधानपति ने पीआरवी 112 पुलिस व कोतवाली पुलिस को दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शुक्रवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छतुईया निवासी प्रधान पति राजन यादव पुत्र हरेंद्र सिंह ने थाने में दी तहरीर में लिखा है कि गांव के दबंग भगवान दास,गंगा प्रसाद पुत्र जानकी व जितेंद्र,सत्यभान पुत्र भगवान दास दबंगई के बल पर अवैध रुप से ग्राम सभा की सरकारी नलकूप की जगह पर अवैध निर्माण कराने लगे।मना करने पर गाली-गलौच करने लगे तो हमने पीआरवी 112 को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य बन्द करा दिया।पुलिस के जाते ही दबंगों ने दोवारा अवैध निर्माण कार्य शुरू करा दिया।प्रधानपति राजन यादव ने पुलिस से अवैध निर्माण को रूकवाने व अवैध निर्माण कर रहे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights