जनपद में हुआ दीपावली मेले का शुभारंभ

DCN_4460
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूं।दीपावली के मौके पर जनपद की समस्त नगर पालिकाओं में दीपावली मेले का आयोजन प्रारंभ हो गया है। यह मेला 28 अक्टूबर से शुरू हुआ है जो 04 नवम्बर 2021 तक लगाया जाएगा। प्रदेश सरकार के आदेश पर पहली बार शुरू हुए इस दीपावली मेेले में विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रहे है। मेले का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शासन के जारी आदेश के मुताबिक, पटरी दुकानदारों संग अन्य दुकानदारों की दुकानें भी है। फूड स्टॉल, मनोरंजन के लिए झूले, सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए मंच है। पार्किंग का भी बेहतर इंतजाम है। मेले का मकसद पटरी दुुकानदारों को आय बढ़ाने के लिए उपयुक्त प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हैं। उनमें मैजिक शो, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली के अलावा स्थानीय लोक गायन, कला व कौशल के प्रदर्शन का कार्यक्रम भी हैं। मेले में स्वच्छता सेल्फी, सेल्फी विद ग्रेट लीडर्स, पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही हैं। पीएम स्वनिधि योजना के भी स्टॉल लगाए गए हैं।


जिलाधिकारी दीपा रंजन के निर्देश पर मेले में ऐसी दुकानों को भी लगवाने की योजना है जो शहर की मशहूर उत्पादों से जुड़ी हैं। ताकि सभी वर्ग के खरीदार मेले में पहुंचे। मेले का मकसद स्थानीय उत्पादकों को बढ़ावा देना है, जिससे लोगों को रोजगार का अवसर बढ़े। मेले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के शिविर भी लगाए जा रहे हैं, जहां लोगों को विधिक अधिकारों की जानकारी दी जा रही है।  

दीपावाली महोत्सव एवं मेले में होंगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कवि सम्मेलन

बदायूं।नगरपालिका परिषद बदायूँ द्वारा आयोजित दीवाली महोत्सव एवं मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी बदायूँ गौरव क्लब एवं बदायूँ गौरव महोत्सव समिति द्वारा दीवाली महोत्सव के उपलक्ष्य में 28,29 एवं 30 अक्टूबर को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।दीवाली मेला एवं महोत्सव के अंतर्गत 28 अक्टूबर को सांय 7 बजे से 9 बजे तक नृत्य संगम कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमे स्थानीय कलाकारों द्वारा नृत्य की विभिन्न प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। 29 अक्टूबर को सांय 7 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं गजल संध्या का आयोजन किया जाएगा।जिसमे बरेली मंडल के 22 कवि,शायर एवं साहित्यकार अपनी प्रस्तुति देंगे।कार्यक्रम का संचालन कवि पवन शंखधार करेंगे।तथा 30 अक्टूबर को सांय 6 बजे से 9 बजे तक गीत संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर बदायूँ गौरव क्लब के संरक्षक एवं वैशाली फ़िल्म के डायरेक्टर अशोक सक्सेना सहसचिव रितेश उपाध्याय,सहसचिव कौशल राठौड़,हिमांशु गुप्ता,विभांशु दत्तआदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights