विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,मायका पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

fc63d9c7-7e25-4731-a412-fc6a560baef6
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के गांव में बीती रात विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।मौत की खबर मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजन पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुकुटिया में बीती रात सोमवती (30) पत्नी कुंवरपाल ने घर के कमरे में कुंडे से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।सोमवती की मौत की खबर मिलते ही पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजन पर आरोप लगाते हुए बताया कि सोमबती की शादी आठ साल पहले हुई थी।शादी के बाद से ही ससुरालीजन बाइक की मांग करते थे।शराव के नशे में अक्सर सोमवती का पति उसे मारता पीटता व प्रताड़ित करता था।मायके पक्ष ने बताया कि मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी।सोमवती के तीन बच्चे हैं।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।

कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।शादी आठ साल पहले हुई है।तहरीर आने पर उसके आधार पर कार्यवाही की जायेगी।शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है।पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights