युवा मंच संगठन के द्वारा सरस कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन,सुबह तक जमे रहे श्रोता

f8611444-3dfd-4d36-b8b2-6f58e98c7d83
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।युवा मंच संगठन के द्वारा ग्राम नबादा मुहम्मद नगर सुलरा में शानदार सरस कवि सम्मेलन के कार्यक्रम संयोजक कवि शैलेंद्र देव मिश्र व युवा मंंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता व उनकी टीम ने आए हुए कविगण का माल्यार्पण करके स्मृति चिन्ह भेंट किए । एक से बढ़ कर एक कवि ने बेहतरीन रचनाएं पढ़ कर श्रोताओं का मन जीत लिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि कामेश पाठक ओज कवि ने की । मुख्य अतिथि बरेली से पधारे ओज कवि कमल कान्त तिवारी रहे । कवि सम्मेलन का शुभारंभ शायर जनाब इरफान आबिद की सरस्वती वंदना से हुआ ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बरेली से पधारे ओज कवि कमल कान्त तिवारी ने मुक्तक पढ़ा
धीरे – धीरे चली साइकिल सरपट चले टवेरा है ।
ठिठुर -ठिठुर रातें कटती होता नहीं सवेरा है ।
दायीं ओर चमक विजली की बायीं ओर अंधेरा है ।
राजनीति के गलियारों में रहबर बना लुटेरा है

पीलीभीत से पधारे हास्य ब्यंग्य के कवि उमेश त्रिगुणायत ने पढ़ा
मोदी जी दृढ़ संकल्पित सब वैक्सीन लगवाएंगे।
दीन हीन श्रमजीवी मध्यम नामचीन लगवाएंगे।
जो लगवाएंगे सहर्ष उनको होंगे टीके दो दो,
और मना करने वालों को तीन तीन लगवाएंगे।

बरेली से पधारे युवा गजलकार आनंद पाठक ने पढ़ा
उनको भी इश्क़ हो गया शायद
मेरी ग़ज़लें जो गुनगुनाते है।

बिल्सी से पधारे छंदकार विष्णु असावा ने पढ़ा
आंधियों के सामने दीपक जलाना चाहिए ।
गम की दीवारें खड़ी हों मुस्कुराना चाहिए ।।

बरेली रिठौरा से पधारे कवि राजेश शर्मा ने पढा
अपने माँ बाप की जो दिल से दुआ लेते हैं ।
ऐसे जीते हैं कि जन्नत का मजा लेते हैं ।।

बदायूं के अचिन मासूम ने पढ़ा

चढ़ता सूरज हूं इक दिन उतर जाऊंगा
तुम जो छूलोगे तो मैं निखर जाऊंगा
मेरे जीवन का बेदाग दर्पण हो तुम
मैं तुम्हें देख लूंगा संवर जाऊंगा ।।

बरेली से पधारे शायय जनाब इरफान आबिद ने पढ़ा

सारी दुनिया का आकार साकार है । और तू है निरंकार माँ शारदे ।।

सुनील आशंक दहेमी ने पड़ा ।

मिला पथ में मुझे काँँटा,
उसे भी फूल मैं समझा।
मुझे जाने हुआ यह क्या,
भंवर को कूल मैं समझा।

कार्यक्रम में सहयोगियों कृष्णपाल मिश्रा, देवेंद्र पाल मिश्रा, श्रवण मिश्रा, नरेश चन्द्र, सुमित शर्मा,विराज पाठक, राजा दिवाकर, राजा सिंह, कुन्नू, शशांक, विनय आदि उपस्थित सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights