छात्राओं ने मलिन बस्ती बजरंग नगर तक निकाली स्वच्छता रैली
बदायूं।आजादी के अमृत महोत्सव एवं मिशन शक्ति तृतीय चरण के अंतर्गत गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा चलाए जा रहे प्लास्टिक उन्मूलन अभियान के तहत एनएसएस स्वयंसेविकाओ ने आज महाविद्यालय से अभिगृहित मलिन बस्ती बजरंग नगर तक स्वच्छता रैली निकालकर बस्ती वासियों को प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने प्रेरित किया और श्रमदान कर स्वयंसेवियों ने बस्ती में बिखरे प्लास्टिक बोतल,पालीथीन,रैपर, पाउच आदि को उठाकर प्लास्टिक का एकत्रीकरण कर उसका निस्तारण किया।



राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई स्वयंसेविकाओ ने कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती व डॉ इति अधिकारी के निर्देशन एवं नेतृत्व में रैली निकाली। स्वयंसेविकाओ ने सभी बस्ती वासियों से प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने एवं कचरे को इधर उधर ना फेंक कर उचित स्थान पर रखने की अपील भी की । कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी ने कहा कि आओ हम सब मिलकर ऐसा स्वच्छ भारत बनाये, जिसमे प्लास्टिक को हमेसा के लिए दूर भगाये।क्योंकि प्लास्टिक न केवल मानव स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है अपितु यह पशुओ के लिये भी काफी हानिकारक है।



खराब खाना और सब्जिया तथा फलो के छिलके आदि प्लास्टिक बैगों के साथ ही फेक दिये जाते है, जिससे पशु-पक्षियो द्वारा इन्हे अपने खाने के साथ निगल लिया जाता है। जिससे उनके अंदर कई तरह की बीमारियां और स्वास्थ्य संबधी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है, इसके साथ ही काफी ज्यादे मात्रा में प्लास्टिक निगल लेने के वजह से यह उनके गले में फस जाता है, जिससे इन निरीह पशुओ की मृत्यु तक हो जाती है। इसलिए हम सभी को संकल्पित होकर कार्य करना होगा तभी हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के स्वछ भारत के सपने में रंग भर सकते है। इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं सौम्या, वैष्णवी,शालिनी, उजाला शंखधार, शालिनी सागर, शिवांगी शंखधार, सलोनी, दिशा, इलमा नाज आदि की सक्रिय सहभागिता रहीं।















































































