बसौमा गांव में लगातार हो रही मौतों से स्वास्थ्य विभाग जागा,एडी हैल्थ ने किया दौरा
उझानी।ब्लॉक क्षेत्र के गांव में लगातार हो रही मौतों से स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक के नेतृत्व में विभाग के अधिकारियों की टीम ने गांव का निरीक्षण किया।बुखार से तड़प रहे और गांव में बुखार से हुई मौतों के बारे में जानकारी हासिल की। अधिकारियों ने सीएचसी के अधीक्षक को गांव में शिविर लगा कर मरीजों का इलाज करने और गांव में साफ-सफाई के निर्देश भी दिए।अपर निदेशक ने सीएचसी का भी निरीक्षण किया और चिकित्सको को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

शनिवार की सुबह ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बसौमा में लगातार हो रही डेंगू,वायरल,बुखार से मौतों को लेकर स्वास्थ्य विभाग बरेली मंडल के अपर निदेशक डा. एस.के गर्ग के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गांव में डेंगू पहुंची।गांव पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का दौरा कर और गांव में लगे कैम्प में आये मरीजों से इलाज के बारे में जानकारी हासिल की।उन्होंने गांव में अब तक बुुखार से हुई मौतों की जानकारी ली।डॉ० एस.के गर्ग ने गांव में बुखार के प्रकोेप को देेखते हुए सीएचसी प्रभारी डा. निरंजन सिंह गंगवार से गांव में कैम्प लगा कर बुखार से पीडित ग्रामीणों का इलाज करने के निर्देश दिए साथ ही गांव में दवाओं का छिड़काव करने और साफ-सफाई के भी निर्देश दिए।
इस मौके पर अपर निदेशक डा.एस.के गर्ग ने पत्रकारों को बताया कि बदलते मौसम के चलते बुखार आदि तेजी से पनपते हैं।बुखार गांव में फैला हुआ है।आशा घर-घर जाकर बुखार से पीडित लोगों को कैम्प में भेज रही है और जांच करा रही हैं।जांच में हालत गंभीर होने पर मरीज को उझानी सीएचसी,मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल रैफर किया जा रहा है।बुखार पीड़ित जानकारी के अभाव में अपना सही इलाज नही करा पाते हैं जोे उनके लिए घातक होता है।एडी हैल्थ डॉ० गर्ग ने बताया कि गांव में अभी तक जो भी मौतें हुई हैं।उनमें डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है।गांव में हो रही मौतों का कारण पूछा तो वह गांव में हो रही मौतों का कारण नहीं बता पाये।कि किस बुखार से गांव में मौतें हो रही हैं।डेंगू,बुखार की हालत में मरीजों को झोलाछाप के यहां इलाज न कराकर सीएचसी उझानी या मेडीकल कालेज में अपना इलाज कराना चाहिये।
इस अवसर पर मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ० अखिलेश्वर सिंह, डीएमओ योगेश सारस्वत,तनवीर सिंह, ग्राम पंचायत सचिव ओमपाल, सीएचसी प्रभारी डा. निरंजन सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।














































































