सहसवान। डीपी महाविद्यालय में मिशन शक्ति तृतीय चरण एवं गृहविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रा सबा बी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डायरेक्टर डॉ एमके सोलंकी, चीफ प्राक्टर डॉ मुकेश राघव, प्राचार्या डॉ शुभ्रा माहेश्वरी के संयुक्त नेतृत्व में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि मेंहदी लगाना एक कला है। सौंदर्य बढ़ाने में एवं अपने रंग व सुवास द्वारा हमें बताती है कि हम किसी के भी जीवन को महका सकते हैं। प्रवक्ता रितु सिंह, सना साजिद, तृप्ति सक्सेना के निर्देशन में छात्राओं ने प्रतिभागिता की। निर्णायक मंडल में शामिल गुलनार जमील, कविता यादव, डॉ मुकेश राघव ने निरीक्षण के बाद बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सबा बी को प्रथम, बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा जो़या को द्वितीय और एमए भूगोल की छात्रा खालिदा व बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा उन्जि़ला को तृतीय स्थान प्रदान किया। इसके अलावा छात्रा सोनाली, मदीहा रहमान, खदीजा, नेहा ठाकुर, नीलम, नेहा आदि छात्राओं का प्रयास भी सराहनीय रहा। छात्रों के व्यक्तित्व विकास हेतु डॉ एमके सोलंकी ने उन्हें शारीरिक श्रम व मानसिक श्रम का महत्व बताया। इस मौके पर ज्ञानेंद्र कश्यप, भूपेन्द्र सिंह, वैभव तोमर, नितिन माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।