न्यूरिया। थाना न्यूरिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरगंज में पानी में पड़ा युवक का शव बरामद हुआ है पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी ग्राम उगनपुर निवासी राजेंद्र उम्र 24 वर्ष पुत्र रामविलास 19 अक्टूबर को मछली का शिकार करने के लिए घर से निकला था जो घर नहीं पहुंचा आज थाना न्यूरिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरगंज में नफीस अहमद के खेत में जिसने पानी भरा था उसमें उसका शव पड़ा मिला शव का पता जब लगा जब ग्रामीण अपने खेतों पर गए तब देखा जिसकी सूचना न्यूरिया पुलिस को दी सूचना पाते ही थाना निरीक्षक जगत सिंह पुलिस फोर्स को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है थाना निरीक्षक जगत सिंह का कहना है कि मृतक के भाई कृष्ण कुमार ने थाना न्यूरिया पर शव के पोस्टमार्टम के लिए तहरीर दी है जिसके आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी न्यूरिया से सुमित राठौर की रिपोर्ट