उझानी में चोर ने बन्द पड़े मकान में चोरी कर कीमती आभूषणों समेत लाखो रूपये की नकदी चुराई

WhatsApp Image 2021-10-22 at 6.47.56 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।नगर के मौहल्ले में बन्द पड़े मकान को चोर ने निशाना बनाते हुए घर में रखे लाखो रुपये के कीमती आभूषण व नकदी चोर चुराकर फरार हो गया।गृहस्वामी जब घर पहुंचा तो सामान बिखरा देख चोरी की घटना की जानकारी हुई।तो गृहस्वामी ने घर में हुई चोरी की घटना की सूचना पुलिस व 112 पुलिस को दी।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कोतवाली क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाइवे पर नगर के मौहल्ला नझियाई निवासी भुपेश पाठक पुत्र नरेंद्र पाठक का मकान है।गृहस्वामिनी सर्वेश देवी ने बताया कि वह 17 अक्तूबर को परिजनों के साथ जनपद कासगंज थाना सोरों के ग्राम रायपुर पटना अपने पैतृक गांव गयी थीं।वहां पर मूर्ति स्थापना व यज्ञ कराया था।बाद में भंडारे का आयोजन किया गया था।


सर्वेश देवी ने बताया जब वह गुरूवार 22 अक्तूबर की सुबह 9 बजे के समीप जब वह अपनी बेटी मोनी के साथ अपने घर पहुंची तो घर में सामान बिखरा पड़ा देख उनके होश उड़ गये।सामान बिखरा देख उन्हें चोरी की जानकारी हुई।सर्वेश देवी ने बताया कि चोर छत के जाल का ताला तोड़कर घर में घुसकर कमरे में रखी सेफ अलमारी से एक सोने की चैन,चार सोने की अंगूठी,एक टीका सोने का,एक बिछुआ चाँदी,तीन जोड़ी पायल चाँदी की व डबल बेड के लॉकर में रखे एक लाख 28 हजार रुपये चोर चुराकर फरार हो गये।सर्वेश देवी ने बताया कि चोर उनके घर से नकदी,आभूषणों समेत पांच लाख रुपये की चोरी कर ले गये।चोरी की जानकारी होने पर परिजनों ने घटना की सूचना पीआरवी 112 व थाना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।नगर में तीन दिन से लगातार हो रही चोरियों से नगरवासियों में दहशत का माहौल है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights