चोर ने रिटायर्ड शिक्षक के बन्द पड़े मकान पर बोला धावा,लाखो रुपये के कीमती आभूषण,नकदी चोरी

CHORI-1483724282_835x547
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।नगर के मौहल्ले में बन्द पड़े मकान को निशाना बनाते हुए घर में रखे लाखो रुपये के कीमती आभूषण व नकदी चोर चुराकर फरार हो गया।गृहस्वामिनी जब घर पहुंची तो चोरी की घटना की जानकारी अपने पति को दी।पति ने घर में हुई चोरी की घटना की सूचना पुलिस व 112 पुलिस को दी।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।बुधवार की सांय नगर के मौहल्ला बहादुरगंज लालमन की पुलिया निवासी महात्मा गाँधी पालिका इंटर कॉलेज के रिटायर्ड शिक्षक यू०के० मिश्रा के बन्द पड़े मकान पर धावा बोलकर लाखों रूपये के कीमती आभूषण व नकदी चुराकर फरार हो गया।रिटायर्ड शिक्षक यू०के० मिश्रा के बेटे स्वप्निल मिश्रा ने बताया कि वह भल्ला मार्केट में अपनी मोवाइल की दुकान पर था।उसके पिता सुबह फरुखाबाद गये हुए थे।दो बजे के समीप उसकी पत्नी निधि मिश्रा ब्यूटी पार्लर गई थीं।और उसकी बेटी प्रिक्षा मिश्रा (10) वर्षीय व बेटा विभू मिश्रा (8) वर्षीय मेले की झांकी में स्वरूप बनने गये थे।जब शाम 6 बजे के समीप उसकी पत्नी निधि मिश्रा ब्यूटी पार्लर से घर लौटी तो घर में सारा सामान बिखरा देख उन्होंने मुझे चोरी की सूचना दी।जानकारी मिलते ही मैं घर पहुंचा तो देखा घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था।स्वप्निल मिश्रा ने बताया चोर उसके घर में रखी सेफ व बक्से से एक सीतारामी सोने की,दो हार सोने के,एक तगड़ी सोने की,एक हाथफूल सोने का,पाँच अंगूठी सोने की,12 चूड़ी सोने की,चार जोड़ी पाजेव चाँदी की,बीस सिक्के चाँदी के व 75 हजार रुपये की नकदी चोर चुराकर जीने के रास्ते से फरार हो गये।स्वप्निल मिश्रा ने बताया कि चोर उसके घर से 20 से 25 लाख रुपये के कीमती आभूषण व 75 हजार रूपये की नकदी चुरा ले गये।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights