उझानी।कोतवाली क्षेत्र के बरेली-दिल्ली राजमार्ग पर एक युवक को बेहोश पड़ा देख राहगीरों ने घटना की सूचना पीआरवी 112 पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां चिकित्सको ने युवक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रैफर कर दिया।गुरूवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के बरेली-दिल्ली राजमार्ग पर ग्राम मानकपुर की पुलिया के समीप एक युवक नशे की हालत में बेहोश पड़ा था।राहगीरों ने घटना की सूचना पीआरवी 112 पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहोश युवक को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने युवक का प्राथमिक उपचार किया।युवक जब थोड़ा होश में आया तो उसने बताया कि वह शाहजहांपुर का रहने वाला है।युवक ने अपना नाम योगेश कुमार (40) पुत्र रामबाबू बताया है।युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।युवक ने बताया सफर करते समय उसे बस में किसी ने नशीला पदार्थ खिला दिया था।जिससे वह बेहोश हो गया था।