उझानी व बसोमा गांव में डेंगू,वायरल बुखार से तीन और मौत,मचा कोहराम
उझानी।ब्लॉक क्षेत्र के गांव में डेंगू,वायरल,बुखार से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।लगातार हो रही मौतों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।स्वास्थ्य विभाग कैम्प लगाकर दवाएं भी बांट रहा है,लेकिन मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।गांव में सैकड़ो ग्रामीण बुखार से पीडित हैं जो अपना निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।आज गाँव व कस्वे में हुई तीन मौतों से लोगों में दहशत का माहौल है।वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
गुरुवार की सुबह ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बसोमा निवासी मधु (18) पुत्री प्रेमपाल को डेंगू,बुखार होने से बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान तेज बुखार आने से उसकी आज सुबह चार बजे मौत हो गई। सुबह परिवार वाले जब शव को लेकर गांव पहुंचे।तो गांव में कोहराम मच गया।बसोमा गांव में अब तक बुखार से 15 दिन में 10 लोगों की मौत हो चुकी है।ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 100 से अधिक लोगों को बुखार है।जिनका निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।ग्रामीण मौतें होने का कारण डेंगू बता रहे हैं जबकि स्वास्थ्य विभाग डेंगू की पुष्टि नहीं कर रहा है।
वहीं उझानी कस्वे के मौहल्ला नरायणगंज निवासी रीना (38) पत्नी आशीष शर्मा बुखार से कई दिन से ग्रस्त थी।बुखार के चलते आज सुबह रीना की मौत हो गई।वही थाना दातागंज पैतृक गांव बसेला हाल पता उझानी के कृष्णा कॉलोनी निवासी रचना श्रीवास्तव (47) पत्नी शिव कुमार को तीन दिन से बुखार आ रहा था जिन्हें बुधवार की रात बरेली अस्पताल में उपचार को भर्ती कराया।जहां उपचार के दौरान उनकी बरेली में मौत हो गई।यहां बताते चलें कि मृतका के पति शिव कुमार कादरचौक ब्लॉक में एड़ीओ पंचायत के पद पर कार्यरत हैं।रचना श्रीवास्तव की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।वहीं कस्वे में भी लोग बुखार व डेंगू से लगातार बीमार पड़ते जा रहे हैं।













































































