एनएसएस ने मंडी परिसर को किया प्लास्टिक कचरा मुक्त

WhatsApp Image 2021-10-20 at 6.37.32 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा चलाए जा रहे प्लास्टिक उन्मूलन अभियान में एनएसएस के स्वयंसेवियों ने आज प्रातः ककराला रोड स्थित मंडी परिसर में प्लास्टिक कचरा उठा कर उसका निस्तारण किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला प्रभारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में अंशुल कुमार,दिव्या राजपूत,समीक्षा यादव, अर्जुन सिंह,भगवान सिंह राजपूत आदि स्वयंसेवियों ने कृषि उत्पादन मंडी समिति के कैम्पस को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

स्वयंसेवियों ने मंडी परिसर में बने सभी टिन शेड,फल मंडी और सब्जी मंडी के मार्ग सहित पूरे परिसर में बिखरे प्लास्टिक बोतल,पालीथीन, रैपर,पाउच आदि को उठाकर कूड़ेदान में डाला। स्वयंसेवियों ने फल सब्जी विक्रेता व्यापारियों से प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने एवं कचरे को इधर उधर ना फेंक कर उचित स्थान पर रखने के लिए निवेदन भी किया। व्यापारियों को समझाते हुए स्वयंसेविका समीक्षा यादव ने कहा कि प्लास्टिक कचरा से संचारी रोग का खतरा बढ़ रहा है तथा मनुष्य के साथ पशु भी बीमार हो रहे हैं। भगवान सिंह राजपूत ने कहा कि प्लास्टिक खाने के कारण दुधारू पशुओं का दूध भी विषाक्त हो रहा है। दिव्या राजपूत ने कहा कि आप लोग जितना कम प्लास्टिक का प्रयोग करेंगे उतना ही प्रदूषण मुक्त धरती होगी।अर्जुन सिंह ने कहा कि प्लास्टिक का प्रदूषण भूमि की उर्वरा शक्ति को कम करने के साथ फसल की स्वास्थ्य हितैषी गुणवत्ता भी कम हो रही है।अंशुल कुमार ने बताया कि हम सभी स्वयंसेवी फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रोज सुबह सबेरे दौड़ लगा कर सार्वजनिक स्थानों से प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी कार्य कर रहे हैं ताकि समाज के सभी लोग स्वस्थ रह सकें।
डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने अभियान में सहयोग करने वाले मंडी परिसर के व्यापारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights