मदर एथीना स्कूल में कार्यशाला के चतुर्थ दिवस में ही विद्यार्थियों के परिवर्तन परिलक्षित

DSC_0008
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।मदर एथीना स्कूल में विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर को बढ़ाने हेतु नवीनतम आधुनिक प्रयोगों द्वारा प्रयास युद्ध स्तर पर जारी हैं जिसके अंतर्गत शिक्षिकाओं नीमा नागरथ, खुर्शीद बानो एवं ज्योति द्वारा क्रमशः अंग्रेजी व्याकरण का ज्ञान विद्यार्थियों को खेल-खेल में वाद-विवाद एवं भाषण के माध्यम से, विज्ञान में प्रयोगशाला में विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से तथा सामाजिक अध्ययन में पी0पी0टी0 के जरिए इतिहास आदि का प्रत्यक्ष प्रस्तुतीकरण कर प्रदान की जिसके परिणाम का आंकलन विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं समन्वयिका द्वारा विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति विशेष रूचि एवं प्रश्न उत्तर के माध्यम से आशाजनक उपहार प्राप्त होने पर किया गया। उन्होंने इन प्रयोगों के तदोपरांत बेहद आकर्षक और अच्छे परिवर्तन विद्यार्थियों में महसूस किया साथ ही अभिभावकों द्वारा भी विद्यालय की पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे अनुप्रयोगों का सुझाव दिया।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत द्वारा विद्यार्थियों की शिक्षा में लगातार उनकी अभिरूचि को बढ़ाने हेतु तथा सकारात्मक परिवर्तनों के साथ-साथ उनको नवीन ज्ञान की खोज की दिशा में अग्रसर होने हेतु अभिप्रेरित करते हुए उनके मानसिक विकास के कौशल के साथ-साथ शारीरिक विकास के कौशल में अभिवर्धन हेतु प्रयास किया जाता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights