बिल्सी। नगर के दीननगर शेखपुर मार्ग पर स्थित जाहरवीर बाबा के मन्दिर पर आयोजित नौ दिवसीय भागवत कथा का आज समापन हो गया। पीलीभीत से पधारी कथावाचिका शीतल ठाकुर ने कहा कि भगवान कृष्ण की कथा सुनने से लोगों को उद्धार हो जाता है। इसलिए लोगों को इनकी कथा जरुर सुननी चाहिए। इसके बाद यहां आयोजक समिति द्वारा विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जिसमे क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पंहुच कर प्रसाद ग्रहण किया। इसको सफल बनाने में किशनपाल पुजारी, उमेश चंद्र सूर्यवंशी, जोगिंदर सूर्यवंशी, अभिनय सूर्यवंशी, महेश सूर्यवंशी, दिलीप बाबू, बृजेंद्र सूर्यवंशी, रामबाबू, रामेश्वर, अरदास कौर, विपिन सागर, अवनेश कुमार आदि मौजूद रहे।