डूबे व्यक्तियों की स्थिति जानने डीएम, एसएसपी पहुंचे कछला घाट

IMG_0728
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शुक्रवार को लगभग 5 बजे जनपद फिरोजाबाद के थाना नरकी के चार व्यक्ति गंगा मूर्ति विसर्जन करते समय नदी के बीच में चले गए और नदी की गहराई का अभास न होने की वजह से डूब गए, डूबने वालों में राहुल शर्मा पुत्र कौशल (आयु 19 वर्ष), भोला पुत्र श्रीकृष्ण (आयु 16 वर्ष), कुनाल पुत्र ब्रजेश (आयु 17 वर्ष), दीपक गुप्ता पुत्र मदन गुप्ता (आयु 40 वर्ष) शामिल हैं, चारों व्यक्तियों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


शनिवार को जिलाधिकारी दीपा रंजन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 ओ0पी0 सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया, एसपी सिटी प्रवीण सिंह चैहान, उप जिलाधिकारी सदर अन्य अधिकारियों के साथ कछला घाट पहुंचकर अधिकारियों से नदी में व्यक्तियों की तलाश के बारे में जाना, अधिकारियों ने डीएम व एसएसपी को अवगत कराया कि नदी में लगभग 20 किलोमीटर तक खोज की जा चुकी है। डूबे हुए व्यक्तियों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। अभी भी ढूंडने का कार्य जारी है।


दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने डूबे हुए व्यक्तियों के परिजनों को समझाया कि प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय होकर कार्य कर रहा है। व्यक्तियों को ढूंढने के लिए टीमें बढ़ाई जा रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर पीएसी भी लगाई जाएगी। डीएम ने लेखपालों एवं पुलिस की घाट पर ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। परिवार से सहयोग की अपील की है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights