बिल्सी। पुलिस क्षेत्राधिकारी बलदेव सिंह खनेड़ा के निर्देश पर आज नवागत चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख बाजार में रूट मार्च कर खुराफातियों को कड़ा संदेश दिया। साथ ही त्यौहारों के दौरान होने वाली आपराधिक घटनाओं से लोगों को सुरक्षा दिलाएं जाने का भरोसा भी दिलाया। उन्होने नगर के लोगों से शांति पूर्वक सभी पर्व मनाने को अपील करते हुए कहा कि सभी लोग प्रशासन का सहयोग करने को कहा। अगर क्षेत्र में कोई भी खुराफात करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उनके साथ एसआई सुनील कुमार सिंह, तनुज कुमार, हरेंद्र सिंह, दीपक रावल, राहुल कुमार, मुस्तफा सैफ़ी आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।