बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र की ग्राम रायपुर मजरा के ग्रामीण इन दिनों मुख्य सड़क पर लंबे समय से हो रहे जलभराव की समस्या से जूझ रहे है। गांव के लोगों को इधर से निकलने में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे गांव के लोगों में अधिकारियों के प्रति रोष है। गांव के लोगों का उन्होने इस समस्या को लेकर गांव के प्रधान एवं बीडीओ को तमाम बार अवगत कराया है। मगर किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। गांव में लगातार जलभराव की समस्या बनी होने के कारण यहां संक्रामक रोगों के फैलने की आंशका बनी हुई है। वहीं गांव के स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। अक्सर वह इस पानी में गिर कर घायल हो जाते है। जिससे गांव के लोगों में रोष है। उन्होने डीएम से शीघ्र इस सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की है।