बिल्सी। नगर के दीननगर शेखपुर मार्ग पर स्थित जाहरवीर बाबा के मन्दिर पर आयोजित नौ दिवसीय भागवत कथा के सातवें दिन पीलीभीत से पधारी कथावाचिका शीतल ठाकुर ने कहा कि कृष्ण का नाम और उनके तमाम सुंदर रूप दुख दूर करने वाले माने जाते हैं। उनके दर्शन मात्र से ही आत्मा को शांति मिल जाती है। दल से स्मरण करने पर प्रभु अपने भक्तों के लिए तुरंत दौड़े चले आते हैं। बस जरूरत है तो उनकी मौजूदगी को आत्मा से महसूस करने की। इससे पहले यहां पंहुची सपा नेत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य ने कथा का भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर दीप प्रजवल्लित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए शुभांरभ किया। आयोजक समिति द्वारा ममता शाक्य का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर किशनपाल पुजारी, उमेश चंद्र सूर्यवंशी, जोगिंदर सूर्यवंशी, अभिनय सूर्यवंशी, महेश सूर्यवंशी, दिलीप बाबू, बृजेंद्र सूर्यवंशी, रामबाबू, रामेश्वर, टिंकू शाक्य, राममूर्ति, मुशाहिद, अरदास कौर, विपिन सागर, अवनेश कुमार आदि मौजूद रहे।