बिल्सी। नगर के सिरासौल रोड स्थित बाबा मिशन हॉस्पिटल के तत्वावधान में आज गुरुवार को तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया में हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। जिसका चेयरमैन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय ने फीता काटकर उद्घाटन करते हुए कहा कि कर्म से बड़ा कुछ नहीं, सेवा में ही पूर्ण शांति हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को मानव सेवा करनी चाहिए। निदेशक अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि जनता का उत्तम स्वास्थ्य ही मेरा एकमात्र उद्देश्य है। इसलिए क्षेत्र में लगातार निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराए जा रहे है। आज यहां शिविर में दो सौ से अधिक लोगों का परीक्षण कर दवाएं वितरित की गई। जिसमें चिकित्सक डॉ.एमएस लोधी, डॉ महविश मोईन, डॉ अनुराग शर्मा आदि ने मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया। साथ ही विभिन्न रोगों से बचाव के लिए सुझाव दिए। शिविर में आशुतोष शर्मा, कुलदीप सिंह, सरला शाक्य, अजय राठौर, वेदव्यास शर्मा, सुमित, रवि कुमार, डा.शिव गौड़, गोविंद शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।