बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया में ऋषि आश्रम शुभ सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम पर आज गुरुवार को रामनवमी के उपलक्ष्य में यहां हवन-यज्ञ के साथ विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें गांव समेत क्षेत्र के आवास के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का शुभांरभ नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल के चैयरमेन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय ने किया। इससे पहले यहां पंडित सपू नंद महाराज द्वारा पूर्ण हवन-यज्ञ के साथ कई धार्मिक अनुष्ठान कराएं। पूर्ण आहुति के बाद लोगों को प्रसाद का वितरण शुरु किया गया। इस मौके पर चेयरमेन अनुज वार्ष्णेय, वेदव्यास शर्मा, ओमकार सिंह तोमर, ड़ा.शिव गौड़, गोविंद शर्मा, रामकिशोर शर्मा, देवपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, अमित तोमर, राजाराम ,पंन्नलाल, नेपाल मौर्य आदि मौजूद रहे। वहीं नगर के मंदिरों में आज रामनवमी पर मां सिद्दीदात्री माता की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने कन्याओं को सहभोज कराकर पुण्य लाभ उठाया। मंदिरों में जलाभिषेक कर अपने-अपने उपवास को खोला।