उझानी।कोतवाली क्षेत्र के गांव में रहने वाला एक वारन्टी युवक फरार चल रहा था।वारन्टी युवक के घर पर हाेने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आयी।पुलिस ने कानूनी कार्यवाही के बाद वारंटी युवक को जेल भेजा है।
सोमवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर खेड़ा निवासी नीरज पुत्र गेंदन लाल वांछित चल रहा था।पुलिस को वांछित युवक के घर पर होने की सूचना मिलने पर एस.आई सत्यपाल सिंह हमराह कांस्टेबिल राहुल कुमार,कांस्टेबिल सचिन शर्मा ने वारन्टी युवक नीरज को उसके घर से गिरफ्तार कर थाने ले आये।पुलिस ने वारन्टी युवक नीरज को कानूनी कार्यवाही के बाद जेल भेजा है।