पात्रों को वितरित किए गए आयुष्मान अंत्योदय कार्ड
बदायूं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित एनएचएम सभागार में आयुषमान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान अंत्योदय के द्वार कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० विक्रम सिंह पुण्डीर की अध्यक्षता तथा मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद बदायूं की चेयरमैन दीपमाला गोयल की उपस्थिति में मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक डा० वैभव गुप्ता ने बताया कि 44000 अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना के अंतर्गत जोड़ा गया है इस योजना के अन्तर्गत गरीब असहाय व्यक्तियों को 05 लाख रूपये तक का निःशुल्क उपचार दिया जाता है। जनपद में आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत कुल 188495 लाभार्थी परिवार चिन्हित हैं, जिनमें से कुल 78204 परिवारों के 211731 कार्ड बनाकर वितरित किये जा चुके है और 15240 लाभर्थियों द्वारा योजना के अन्तर्गत निःशुल्क चिकित्सकीय लाभ लिया जा चुका है। सीएमओ ने अवगत कराया कि इस योजना के अन्तर्गत चिन्हित लाभार्थी सभी सरकारी चिकित्सालयों, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों अथवा कॉमन सर्विस सेन्टरों के माध्यम से अपना आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनवा सकते है।
नगरपालिका परिषद बदायूं की चेयरमैन दीपमाला गोयल ने कहा कि आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड वितरण किए गए हैं। प्रधानमंत्री द्वारा आयुष्मान भारत योजना का आरम्भ किया गया है। यह योजना विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसमें भारत के समस्त समुदाय के निर्धन व्यक्ति चयनित किये गये है तथा आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत लाखों निर्धन परिवारों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होने जनता से अपील की है कि जिन परिवारों के आयुष्मान योजना अन्तर्गत सम्मिलित है वह सरकारी चिकित्सालयों, चिकित्सालयों, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों अथवा कॉमन सर्विस सेन्टरों पर जाकर अपना गोल्डन कार्ड शीघ्र बनवा लें। इस अवसर पर डॉ0 अनिल शर्मा नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत, सुधा देवी जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, अरूण अग्निहोत्री, समीर इफ्तिखार आदि उपस्थित रहे।














































































