बदायूं।नवरात्र की तीसरे दिन मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा का पूजन किया जा रहा है। सुबह से नौ दिन व्रत रखने वाले भक्त माता रानी की आराधना में लीन है। भक्तों द्वारा घरों पर पूजन करने के बाद मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए जा रहे हैं।शनिवार के लिए नवरात्र का तीसरा दिन है, ऐसे में माता रानी के भक्त उनके तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा का पूजन कर रहे हैं। नौ दिन व्रत रखने वाले भक्तों ने घर में पूजन किया और माता रानी की ज्योति जलाई। इसके बाद मंदिरों में मां के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। शहर के नगला शक्तिपीठ मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों में माता रानी के भक्त उनके दर्शन के लिये कतार लगाए हुए हैं।